फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरों ने तीन घरों को खंगाला, लाखों के जेवरात उड़ाए

Tue, 02 Jan 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय में रविवार की रात परिसर के लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तब चोरों ने टा काॅलोनी में मात्र सौ मीटर के दायरे में तीन बंद घरों को खंगाल दिया और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने गृह स्वामियों सहित सुरक्षा विभाग और पुलिस को चोरी की सूचना दी है।
विज्ञापन


कृषि महाविद्यालय में प्रक्षेत्र सहायक रामदास यादव टा कालोनी के आवास संख्या 1699 में रहते हैं। बीती 28 दिसंबर को उनके पिता की मृत्यु होने के कारण वह सपरिवार अपने पैतृक निवास कुशीनगर (यूपी) चले गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी महेश रामदास के घर की लाइट बंद करने गए तो आवास का कुंड टूटा होने के साथ ही कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा चोरों ने फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में ठेका कर्मी सुनीता आर्या के टा कालोनी स्थित आवास को निशाना बनाया। वह शनिवार की शाम अपने मूल निवास किच्छा चली गई थीं। रविवार की रात चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर उनका पूरा घर खंगाल दिया।
इस दौरान चोर बगल में रह रहे एलआईयू कर्मी के दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर गए। सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में पौनी, गलोबंद, कान के झुमके, तीन जोड़ी टाप्स, पायल व चेन आदि साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात चोरी होने की बात कही। गृह विज्ञान महाविद्यालय में प्रधान सहायक के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त सुरेंद्र रावत के टा कालोनी में भी चोरी हुई है। वे चार दिन पहले रामनगर गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर का कुंडा टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। उन्होंने बताया कि घर में नकदी तो नहीं थी, लेकिन चोर लगभग चार लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें