फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरों ने सिपाही के घर को खंगाला

Tue, 29 Apr 2025 07:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। चोरों ने बच्चे का जनेऊ संस्कार करने पहाड़ गए सिपाही का घर खंगाल दिया।
विज्ञापन

किच्छा कोतवाली में तैनात सिपाही लछनाथ का तबादला बागेश्वर हो गया था। उनका परिवार यहां वनखंडी कॉलोनी स्थित मकान में ही रहता था। तीन दिन परिवार के लोग बच्चे के जनेऊ संस्कार के लिए पहाड़ गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल मौके पर पहुंचे। परिवार का कोई सदस्य घर पर ना होने के कारण नुकसान का पता नहीं चल सका।
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि उन्हें इस चोरी की सूचना नहीं मिली है। चोरी की घटना की तहरीर आएगी तो केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें