फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरों ने शिव मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई

Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चोर बीती रात शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी समेत पीतल का सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मानपुर रोड स्थित रामपुरम कॉलोनी निवासी विपिन कुमार अग्रवाल ने कटोराताल पुलिस चौकी को सौंपी तहरीर में कहा कि कॉलोनी में भगवान शिवजी का प्रकेश्वर मंदिर है। बीते सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी, मंदिर में रखी पीतल की लगभग सवा फीट ऊंची आरती चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तब हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें