फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फरवरी में हुए सड़क हादसों की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Wed, 07 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने फरवरी में हुए दो सड़क हादसों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा कि गत तीन फरवरी को जिला मुख्यालय में पुरानी तहसील के सामने कार को बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार की मौत हो गई थी। छह फरवरी को नगर के परशुराम तिराहे के पास कार ने ऑटो पर सामने से टक्कर मार दी थी। ऑटो चालक और चार सवारी घायल हुए थे। कार चालक मौके से भाग गया था। दोनों घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रपुर को सौंपी गई है। जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट ने कहा कि उक्त घटनाओं के संबंध में कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो और बयान दर्ज कराना चाहता हो तो वह एक सप्ताह के भीतर साक्ष्य सहित बयान दर्ज करा सकता है। बयान कार्यालय की मेल आईडी sdmrudrapur4gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें