बाजपुर। यहां पकड़े गए दो जमातियों में से एक की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर तीन पुलिस कर्मी सहित छह लोगों को चिन्हित किया है, जिन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
दो दिन पहले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा था, जिनमें एक जमाती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। प्रशासन ने अब इन्हें पकड़ने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों और जमातियों के संपर्क में आने वाले तीन अन्य व्यक्तियों को चिन्हित किया है। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि इन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि एक व्यक्ति को जंगल खत्ते से कालाढूंगी पुलिस क्वारंटीन के लिए भेज चुकी है।