बाजपुर। भाजपाइयों ने बुधवार शाम रामभवन धर्मशाला से गुरुद्वारा साहिब तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों की गूंज रही। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नैनीताल जिला प्रभारी राजेश कुमार के निर्देशन में तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए निकाली गई। वहां भाजपा नेता गौरव शर्मा, मनजीत सिंह राजू, यशपाल राजहंस, विजयपाल जाटव, टिंकू यादव, कमलेश कुमार, राजीव सैनी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।