केलाखेड़ा। नगर के निकटवर्ती गांव टांडाखेम में बुधवार को कधेर (धान की रोपाई के लिए खेत को तैयार करना) के दौरान कई घंटे तक लगातार आग की चिंगारी उठने से गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही खेत में आग की चिंगारी देखने वाले ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी देर तक खेत से चिंगारी उठने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि नूरपुर निवासी हंसराज के खेत को ठेके पर लेकर गांव फाजिलपुर निवासी बलबीर चंद जुताई बुवाई करते हैं। बुधवार शाम को धान रोपाई करने के लिए कधेर लगाया जा रहा था। इस दौरान कई घंटों से लगातार खेत से चिंगारी निकलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।