फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अब नाक रगड़ो यात्रा भी निकाल ले तो कोई फायदा नहीं: भट्ट

विज्ञापन
स्वागत समारोह में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अब नाक रगड़ो यात्रा भी निकाले तो कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से काशीपुर को संगठनात्मक जिला बनाने का फायदा जनता को भी मिलेगा।
विज्ञापन

काशीपुर में जाट महासभा के परिसर में सांगठनिक जिले काशीपुर की नई कार्यकारिणी के स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ पिछौड़ा पहनीं महिलाओं ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का तिलक लगाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत करना और इन चुनावों में बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। काशीपुर जिले की नए संगठन की टीम व प्रदेश स्तर पर मनोनीत विभिन्न मोर्चे के नेताओं से संवाद करने आए हैं क्योंकि संगठन को मजबूत करना पहला कर्तव्य है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तो कांग्रेस को जोड़ने की जरूरत है। कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं वहां कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो रहे हैं। उत्तराखंड के कई कांग्रेस नेताओं के आवेदन उनके पास आ रहे हैं। इतने लोग कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं कि भाजपा समझ नहीं पा रही किसे लें किसे छोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और समझ चुकी है कि विकास सिर्फ भाजपा में ही संभव है। विधानसभा भर्ती प्रकरण में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से इस मामले में निर्णय लिया है वह सभी देख चुके हैं। बाकी पीठ का जो फैसला है उस पर वह कुछ नहीं कहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा नेता दीपक बाली, ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, इंतजार हुसैन, काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, लवीश अरोरा, भाजपा जिला महामंत्री मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
गलती स्वीकार करने पर पार्टी में वापस लिए जाएंगे निष्कासित कार्यकर्ता: भट्ट
किच्छा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश के पिछले चुनाव में जिन- जिन पोलिंग बूथों पर पार्टी के प्रत्याशी पराजित हुए हैं उन बूथों पर कार्यकर्ता जाएंगे और बूथ सशक्तीकरण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के लिए वैधानिक व्यवस्था होती है कि उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है लेकिन जो कार्यकर्ता अपनी गलती मानकर भविष्य में ऐसी गलती ना करने का आश्वासन दें तो उन्हें वापस भी ले लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं में काम की निपुणता हैं उन्हें दायित्व दिए जाएंगे। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भट्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पहले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक दीप सिंह, रामपाल, अमित नारंग, प्रकाश पंत, खिलेंद्र चौधरी, मनमोहन सक्सेना आदि थे।

जाट महासभा में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें