फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में लू और गर्मी से राहत नहीं, बढ़ेगा तापमान

Sun, 21 Apr 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में खरबूज की खरीदारी करता युवक। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। अप्रैल में प्रचंड गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से एक सप्ताह तक तापमान के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आलम यह है कि सुबह से ही सूर्य की किरणें चुभ रही हैं। दोपहर 12 बजे के बाद धूप की तपिश तेज होने से सड़कों पर आवागमन में कमी आ जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम पारा 22 डिग्री तो अधिकतम 37 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को एक डिग्री के बढ़ोत्तरी के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि अब गर्मी लू में तब्दील हो गई है। एक सप्ताह तक इससे राहत की कोई उम्मीद दिखाई नहीं पड़ रही है।
ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतनी होगी। अगले सप्ताह में पारा के 42 से 43 डिग्री पहुंचने के आसार बलवती हैं। तीखी धूप के चलते दोपहर में ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बंद गाड़ियों से ही लोग दोपहर में निकल रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोग अब सुबह-शाम ही बाहर निकलने में भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि तेज धूप के साथ लू चल रही है। वर्तमान में तापमान 38 से 39 डिग्री पहुंच गया है। एक सप्ताह तक तापमान से राहत के कोई आसार नहीं है। लोग गर्मी से बचाव करते हुए घरों से बाहर निकलें और शरीर को ढककर रखें। पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। संवाद

तरबूज-खरबूज व नीबू पानी की बढ़ी डिमांड
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में गर्मी और तेज धूप में तरबूज-खरबूज, ककड़ी व नीबू पानी की डिमांड बढ़ गई है। जगह-जगह सड़क किनारे ठेलों पर तरबूज-खरबूज की दुकानें सज गई हैं। 25 रुपया प्रति किलोग्राम के हिसाब से इसकी बिक्री हो रही है। तो वहीं नीबू पानी 20 रुपये गिलास धड़ल्ले से बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें