फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डमरू वाले बाबा मंदिर से वासुकी नाग चोरी

Tue, 03 Feb 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीर्थ द्रोणासागर परिसर स्थित डमरू वाले बाबा स्थित शिव मंदिर से चोर तांबे के वासुकी नाग को चोरी कर ले गए। घटना की पुलिस में तहरीर दे दी गई है। द्रोणासागर परिसर स्थित प्राचीन डमरू वाले बाबा गर्भवेश्वर महादेव मंदिर में तांबे के वासुकी नाग भी स्थापित हैं। शनिवार को मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी शाम की आरती करने के बाद वापस आ गए थे। कुछ देर बाद जब वह आरती का दीपक लेने गए तो देखा मंदिर से वासुकी नाग देवता गायब थे। वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया लगभग 3-4 महीने पहले भी मंदिर से तांबे के वासुकी नाग चोरी हो चुके हैं। कहा क्षेत्र में नशेड़ियों की आवाजाही रहती है। आशंका जताई कि कोई नशेड़ी ही वासुकी नाग को चोरी कर ले गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें