फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ...तो पेट्रोल पंप स्वामी के थे डीजल से भरे गैलन, जांच खत्म

Wed, 07 Jun 2023 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डिपो की बसों से डीजल चोरी होने के मामले की चल रही जांच पूरी हो गई। जांच में कोई भी दोषी नहीं पाया गया है। वहीं डीजल की निगरानी से हटाए गए कर्मचारियों को फिर से बहाल कर पुरानी जगह तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में रखे डीजल से भरे गैलन पेट्रोल पंप स्वामी के थे। 16 फरवरी को रुद्रपुर डिपो में तैनात मुख्य चालक हरभजन सिंह ने आरोप लगाया था कि पेट्रोल पंप में डिपो की बसों से डीजल चोरी हो रहा है। पेट्रोल पंप परिसर में डीजल की निगरानी के लिए बैठे निगम के कर्मचारियों के पास से दो गैलन मिलने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
अमर उजाला ने इस मामले काे प्रमुखता से उठाया तो मामले की जांच शुरू हुई और पेट्रोल पंप परिसर में डीजल की निगरानी के लिए तैनात दो कर्मचारियों को वहां से हटाकर अन्य जगह पर तैनात कर दिया गया था। इस मामले की जांच एआरएम काठगोदाम को सौंपी गई।
विज्ञापन

कोट
मामले जांच की पूरी हो गई है। जांच में कोई दोषी नहीं पाया गया और हटाए गए कर्मचारियों को फिर से उनके पुराने स्थान पर तैनात कर दिया गया है। उनका कहना है कि वहां रखे गैलन पेट्राेल पंप स्वामी के थे। हालांकि कानूनी तौर पर पेट्रोल पंप परिसर में डीजल भरे गैलन नहीं रख सकते हैं। - महेंद्र कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन


- महेंद्र कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें