फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गूलरभोज में मोबाइल की दुकान का तोड़ा गल्ला। संवाद
विज्ञापन
गूलरभोज। पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बाजार में चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शराब की दुकान के ताले भी तोड़े, मगर शटर में सेंटर लॉक होने से मंसूबों पर पानी फिर गया। व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। चोरों ने वारदात को 20 मिनट में अंजाम दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात चोरों ने मुख्य बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़े। शटर में सेंटर लॉक होने से वहां चोरी नहीं कर सके। इसके बाद चोरों ने प्रमोद ठकराल की मोबाइल दुकान से 12 मोबाइल और गल्ला तोड़कर उसमें रखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विनोद की किराने की दुकान का चोर चार हजार रुपये से भरा गल्ला ही निकाल कर ले गए। दुकान में खटपट की आवाज सुनकर पीछे घर में सो रही विनोद की पत्नी जगी, लेकिन तब तक चोर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पीछे शीशम की बगिया में किराने की दुकान का खाली गल्ला मिला। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें