फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सितारगंज में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए गहने-नकदी, नंदा विहार कॉलोनी में वारदात, FIR दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 03:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज

सार

सितारगंज की नंदा विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में नंदा विहार कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नंदा विहार कॉलोनी निवासी लवली सोनी ने बताया कि वह घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। एक अगस्त की रात को वह बच्चों के साथ पुरानी मंडी के पास स्थित अपनी ससुराल गई थीं। अगले दिन दो अगस्त को जब वह घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।

घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी में रखा पर्स गायब था। उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, गले का पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल, पांच हजार रुपये नकद और आधार कार्ड चोरी हो गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। प्रभारी सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें