फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 महीने बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम नीझड़ा फार्म गणेश नगर कॉलोनी ब्लॉक सी निवासी अनिल कुमार बड़थ्वाल ने पुलिस ने तहरीर देकर बताया कि तीन जून 2024 की शाम लगभग साढ़े छह से साढ़े सात के बीच में उनकी पत्नी घर पर ताला लगाकर कॉलोनी के आसपास घूम रहीं थीं। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर की दीवार कूदकर अंदर घुस गए। चोर घर में रखी लकड़ी व गोदरेज की अलमारी के लॉक तोड़कर दो सोने के मंगलसूत्र, एक गले की चेन, एक अंगूठी व घर में रखे 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने लगभग 15 महीने के बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें