फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहली मंजिल में सोया था परिवार, चोरों ने दूसरी मंजिल को खंगाला

Thu, 06 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के आवास विकास ​स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
डेढ़ लाख की नकदी और तीन तोले जेवर चोरी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास में टायर कारोबारी के मकान में बदमाशों ने सेंध लगा दी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं।
विज्ञापन

दशमेश पार्क के पास रणवीर सिंह अपने मकान में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार की रात वह रोजाना की तरह खाना खाकर परिवार के साथ पहली मंजिल में सोए थे जबकि दूसरी मंजिल में कोई नहीं था। चोर घर से सटी दीवार के सहारे दूसरी मंजिल में पहुंचे और वहां कमरों को खंगाला। बृहस्पतिवार की सुबह जब रणवीर दूसरी मंजिल में गए तो वहां कमराें में सामान बिखरा पड़ा था। रणवीर ने अलमारी में रखी डेढ़ लाख की नकदी और तीन तोले सोने के जेवर उड़ाने की तहरीर दी है। इधर, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। ट्रांजिट कैंप एसएचओ ने चोरी की जानकारी पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें