मंदिर के गोदाम में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। थाना कुंडा के ग्राम हलदुआ शाहू में चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर में लगे गोदाम के ताले तोड़कर वहाँ रखी बैटरी व इनवर्टर आदि चोरी कर लिया। रमेश लाल अरोड़ा के मकान के सामने खड़े सोनालिका ट्रैक्टर से चोर नई बैटरी खोल ले गए। उसके बाद चोरो ने मोनू वाल्मीकि के घर के आंगन में खड़ी नई रेंजर साइकिल भी चुरा ली। इससे पूर्व राजीव कुमार के घर से भी दो बैट्री चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंदिर के पुजारी पंडित रविन्द्र शर्मा व अन्य ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।