काशीपुर में सड़क बनी पेंटिंग देखती मेयर व अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। दरअसल ग्रीन जोन के चलते ऊधमसिंह नगर में आने-जाने के लिए लोगों को छूट दी गई है। सुबह सात से शाम चार बजे ओड-इवन के माध्यम से बाजार खुल रहा है। पुलिस-प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद दुकानों व ठेलों पर क्रेता-विक्रेता सामान खरीदते समय नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
शुक्रवार को रजनी रावत, ज्योति रावत, विशाल ठाकुर ने रतन सिनेमा रोड सुदामा लाल स्कूल के सामने सड़क पर एक पेंटिंग बनाई, जिसमें कोरोना से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोने, मास्क लगाने, हाथ नहीं मिलाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना दर्शाया गया है। इस स्थान को पुलिस ने बेरिकेडिंग किया हुआ है। पैदल चलने वाले लोग पेंटिंग को देखकर जागरूक होने के साथ एहतियात बरत सके। रजनी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम परिसर में पेंटिंग बनाई जाएगी। कोरोना से बचने के लिए लोगों को स्वयं भी जागरूक होना होगा। मेयर ऊषा चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नमिता पंत, सुरेश सिंह, संजय यादव, अनिल कुमार शर्मा, शिवम मल्होत्रा ने पेंटिंग को देखकर युवाओं की सराहना की।