शिवरात्रि पर्व पर दियां स्थित दीनानाथ बाबा मंदिर में जलाभिषेक को गांव की महिलाएं प्रात:काल लालकोठी से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुईं। गांव की महिलाएं साल में दो बार सावन और फाल्गुन में शिवरात्रि के अवसर पर लालकोठी से कांवड़ लेकर आती हैं और बाबा के मंदिर में जलाभिषेक कर गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। रविवार को बीडीसी मेंबर बैजंती देवी के नेतृत्व में कांवड़ लाने लालकोठी पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और कांवड़ लेकर शाम करीब पांच बजे मंदिर पर पहुंचकर जल चढ़ाया। जिसके बाद भजन कीर्तन का शुभारंभ किया गया जो पूरी रात्रि जारी रहा। कांवड़ लाने वालों में शोभा कन्याल, ज्योति कन्याल, राजश्री, आदेश, राणा कन्याल, तनुजा कन्याल, मेघा कन्याल, मिथलेश राना, रेखा, सुबीता, दीपिका, दीनू कन्याल, सतेंद्र कुमार, मीना देवी रीता देवी आदि शामिल रहे।