बाजपुर। नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी 50 वर्षीय कमला देवी शुक्रवार को भीषण गर्मी में दंडवत यात्रा कर मंडी परिसर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर पहुंचीं। महिला ने सड़क पर पेट के बल लेटकर दंडवत यात्रा श्री शनिदेव मंदिर से शुरू कर मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक, रामराज रोड होते हुए मंडी परिसर श्री खाटू श्याम मंदिर तक की। इस दौरान नागरिकों ने यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया। यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।