फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवार की बुनियाद को नशा कर रहा कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला सेल में आने वाले विवादों में 25 फीसदी वजह नशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई में नशे की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। नशे के कारण परिवार की बुनियाद कमजोर हो रही है। लोग नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता अपना रहे हैं। नशेड़ी नशा पूर्ति के लिए अपनों को बेचने से लेकर उनकी हत्या तक कर रहे हैं। इससे उनका परिवार बिखर रहा है। पुलिस कार्यालय में मौजूद महिला पुलिस सेल में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के 2,000 से अधिक मामलों में 25 फीसदी मामलों के पीछे की वजह नशा है।
वर्ष 2022 में महिला पुलिस सेल में पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के 2,319 मामले आए। इसमें 1,018 मामलों का ही समझौता हो सका, जबकि 505 कोर्ट के सुपुर्द कर दिए गए, जबकि 137 पीड़ितों ने कार्रवाई न चाहने पर अपने केस वापस ले लिए। महिला सेल की इंस्पेक्टर मंजू पांडेय का कहना है कि लेकिन इनमें करीब 25 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जो नशे के कारण उपजे हैं। नशे की आगोश में आने के बाद पति अधिक दहेज की मांग भी करने लगते हैं।
विज्ञापन


नशे में की थी पत्नी की हत्या
रुद्रपुर। नशे में डूबे लोग अपनों के खून से हाथ रंग रहे हैं। बीते साल अक्तूबर में एक पति ने नशे में पत्नी को गोबर के दलदल में डुबोकर मार डाला था। महिला पति को नशा करने से मना करती थी और यही विरोध उसकी जान पर भारी पड़ गया। 18 दिसंबर को रम्पुरा में एक युवक ने शराब पीकर पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने के प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी का कहना था कि पति की नशे की आदत से त्रस्त होकर पहले भी वह उसे छोड़कर मायके चली गई थी। संवाद
-
नशे के लिए 10,000 रुपये में पत्नी को बेचा
रुद्रपुर। वर्ष 2013 में रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक नशे का इस कदर आदी हो गया था कि उसने 10 हजार रुपये में पत्नी का सौदा कर दिया। हालांकि मामला उजागर होने पर परिजनों ने इंजेक्शन का नशा करने वाले युवक का इलाज कराया था। कुछ दिन पहले रम्पुरा क्षेत्र के आए एक युवक ने नशे को रुपये जुटाने के लिए घर के बर्तन और कैमरा बेच दिया था। संवाद

नशे की लत के कारण घर छोड़कर गई पत्नी
रुद्रपुर। पति की लगातार हो रही नशे की लत के कारण हाल ही में एक महिला घर छोड़कर चली गई थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुक्रवार को एक केस आया था। इस मामले में महिला को बुलाया गया था लेकिन वह नशेड़ी पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। संवाद
-
महिला पुलिस सेल में पिछले वर्ष आए केस -

केस - 1
खटीमा क्षेत्र से आई एक पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे रोजाना नशे में आकर मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है। महिला सेल ने उनकी काउंसलिंग कराई लेकिन मामला नहीं निपटा तो उन्हें कोर्ट के सुपुर्द कर दिया। संवाद
-
केस - 2 किच्छा के पास मौजूद एक गांव से आई एक पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे की खातिर घर का सामान बेच रहा है और पत्नी से अधिक दहेज की मांग कर रहा है। वहीं पत्नी पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। महिला सेल की पुलिसकर्मियों ने काउंसलिंग के बाद उनके मामले का निपटारा करा दिया था। संवाद

केस - 3 नानकमत्ता क्षेत्र से आई एक महिला ने पति पर अत्यधिक नशा करने का आरोप लगाकर उससे छुटकारा की मांग की थी। लेकिन महिला सेल की पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझा कर बाद में खुशी-खुशी घर भेज दिया था। संवाद

केस - 4
रुद्रपुर क्षेत्र से आई एक पत्नी ने पति नशा करने व अधिक दहेज मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही उसने बताया था कि पति घर का सारा सामान भी बेच चुका है। हालांकि महिला सेल की पुलिस कर्मियों ने उनकी तीन बार काउंसिलिंग कराई लेकिन फिर भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इसके बाद मामले में केस दर्ज करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन


नशे का कारण घर उजड़ने के मामले आए दिन आ रहे हैं। नशे के अभ्यस्त अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है। अब नशा करने वालों व बेचने वालों पर पिट्स एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एएनटीएफ का गठन किया गया है। लोगों की काउंसिलिंग कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें