फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीड़िता ने विधायक बेहड़ से लगाई मदद की गुहार

Tue, 02 Jul 2024 05:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पंतनगर की पीड़िता मिली। उसने पुलिस की ओर से अभी तक मुकदमा दर्ज न किए जाने पर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पंतनगर थानाध्यक्ष के साथ ही एसएसपी ऊधमसिंह नगर को भी आरोपी एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने लिए पत्र लिखा गया। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई। इसके बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। विधायक ने मामले में डीआईजी को पत्र लिखकर आरोपी एसएचओ पर केस दर्ज करने और उसे पुलिस मुख्यालय देहरादून अटैच करने की मांग की। बेहड़ ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह तीन जुलाई को समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद न्याय नहीं मिला तो पुलिस महकमे के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र वासियों ने विधायक कार्यालय में समस्याएं रखीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें