फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने चार वाहन किए सीज

Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने गंभीर अनियमितता पर चार वाहन सीज किए हैं। इन वाहनों में ओवरलोडिंग के साथ ही फिटनेस न होने, टैक्स जमा न होने का मामला सामने आया। वहीं सीपीयू ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 21 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली और छोटा भार वाहन ओवरलोड पाया गया। एक ऑटो की फिटनेस नहीं हुई थी। छोटा भार वाहन का टैक्स जमा नहीं था। चारों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। बताया कि अभियान के दौरान 45 वाहनों का चालान किया गया। वहीं सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि अभियान के चेकिंग अभियान के दौरान बगैर हेलमेट पहने 25 दोपहिया चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें