रुद्रपुर। त्रिशूल चौक-डीडी चौक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आया सुलभ शौचालय ध्वस्त कर दिया गया है। चौड़ीकरण के दायरे में कई विभागों की सुरक्षा दीवारें भी आ रही हैं। नगर के त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक की सड़क को डबल लेन से सिक्स लेन बनाया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए रोडवेज बस अड्डे के काफी हिस्से को पहले ही तोड़ा जा चुका है। बीते मंगलवार को नगर के सब्जी मंडी के पास स्थित सुलभ शौचालय को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में जल संस्थान, बीएसएनएल, डाकघर समेत कई सरकारी विभागों की चहारदीवारी भी आ रही है। चहारदीवारियों को भी ध्वस्त कर पीछे खिसकाया जाएगा। लोनिवि के ईई जीएस मेहरा ने बताया कि चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे निर्माण हटने के बाद ही चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ेगा।