पंतनगर। बारिश के चलते शुक्रवार को पंंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता कम थी। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने ऑपरेशनल समस्या के चलते दिल्ली–पंतनगर के बीच दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 जो शाम 4:15 बजे पंंतनगर पहुंचती है उसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 जो दोपहर 1:05 बजे पंतनगर पहुंचती है को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और एयर सुरक्षा के चलते पूर्व में ही 26 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। पंंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इस बार एएआई की ओर से नहीं, बल्कि हवाई सेवा प्रदाता कंपनी में ऑपरेशनल इश्यूज से उड़ान रद्द हुई है। हालांकि एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को दूसरी उड़ानों, पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया है।