जसपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका सड़ा गला शव जंगल में पड़ा मिला। ग्राम गढ़वावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी पंकज चौहान नगर के मोहल्ला पट्टी चौहान में किराए के मकान में रहता था। 9 मई से लापता था। 10 मई को उसकी पत्नी दीपमाला ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति उससे झगड़ा कर कहीं चला गया है। 9 मई को पति से उसकी अंतिम बार बात हुई थी। उसने कहा था कि अब वह लौटकर नहीं आएगा। रविवार कि प्ग्रामीणों ने कृपाचार्य पुर के जंगल में एक सड़ा गला शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने पंकज चौहान के रूप में उसकी शिनाख्त की। एसएसआई ललित जोशी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक ने 9 मई को किसी किसान का मोबाइल लेकर उससे अपनी पत्नी से बात की थी। मृतक का एक पुत्र है।