रुद्रपुर। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती ने बताया कि शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। वीरू-नगला, कुंडा-बरा सड़क के साथ ही कई अन्य सड़कों पर पैचवर्क कर गड्ढे पाट दिए गए हैं। एसई ने कहा है कि जिले में स्थित राज्य मार्ग, जिला मार्ग के साथ ही अन्य मार्गों को 31 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।