खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बृहस्पतिवार को पुरानी तहसील स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग चौकी से सब्जी मंडी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना पर भी लगातार काम किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, सुगम और विकसित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सतीश गोयल आदि मौजूद रहे।