रुद्रपुर। रोडवेज प्रबंधन ने डिपो के परिसर में तोड़े गए अतिक्रमणों के अवशेष मैनुअली गिराने का निर्णय लिया है। बुधवार तक रोडवेज परिसर से दस मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार को कार्यशाला परिसर में स्थित एक भवन को पूरी तरह से तोड़ दिया गया था। ध्वस्तीकरण के दायरे में आई एक अन्य इमारत का काफी हिस्सा पूर्व में मैनुअली ढहाया गया था। बुधवार को भी उक्त इमारत का काफी हिस्सा जेसीबी से ढहाया गया। इस इमारत के बगल में एक निर्माण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसको देखते हुए इमारत के अवशेष को मैनुअली गिराने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के काम को विराम दिया गया था। डिपो के एआरएम केएस राणा का कहना है कि पांच लोग अतिक्रमण के अवशेष स्वयं ही मजदूर लगाकर तुड़वा रहे हैं। 11 में से एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उस मामले में न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।