रुद्रपुर। किच्छा रेलवे स्टेशन के बीच डांडिया रोड पर रेलवे फाटक बंद रहेगा। इज्जतनगर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि फाटक के पास पटरी की मरम्मत का काम होना है। 16 नवंबर को रात आठ बजे से 17 नवंबर को सुबह छह बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। वसका वैकल्पिक मार्ग भंगा गांव होगा।