काशीपुर। स्वास्थ्य कारणों के चलते पर्वतीय रामलीला समिति के अध्यक्ष वीडी कंडवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में कहा कि उनकी तबीयत ठीक न होने के चलते वे इस समय रामलीला की तैयारियों, नियमित रिहर्सलों और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले सकते। इसी कारण उन्होंने दो सितंबर से समिति की सभी गतिविधियों और जिम्मेदारियों से स्वयं को अलग करने का निर्णय लिया है।