फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंसुलेटर खराब होने से ठप रही थी बिजली आपूर्ति

Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बारिश के बाद काशीपुर के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। रात में ऊर्जा निगम कर्मियों ने खराब हुए इंसुलेटर को सही कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया था। एसडीओ शहर महक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं से कई स्थानों पर इंसुलेटर खराब हो गये थे। खराब हुए इंसुलेटर को ठीक करने में रात भर ऊर्जा निगम के कर्मचारी लगे हुए थे, जिन्होंने देर रात खराबी को दूर किया। देर रात ही आपूर्ति बहाल हो गई थी। पॉलिटेक्निक क्षेत्र, मानपुर, कटोराताला, आवास विकास, प्रभात कालोनी, पक्का कोट सहित अन्य स्थानों पर बिजली के खंबों में लगे इंसुलेटर बस्ट हो गए, जिनसे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें