फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौगवांठग्गू के लोगों ने भाजपाइयों को सुनाई समस्याएं

Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ नौगवांठग्गू क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जलभराव, खस्ताहाल सड़कों और विद्युत पोल की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि खटीमा में पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान नौगवांठग्गू के लोग लगभग 10 दिनों तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। पानी भरा होने की वजह से लोगों की घरों की दीवारें तक गिर गई। इस पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि नगरपालिका में सम्मिलित इस नए क्षेत्र के विकास व सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाएगी। वहां मनोज, प्रतीक अग्रवाल, दीपेश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, करण यादव, सुमित सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें