बाजपुर। गांव महुवाडाली कोसी पार रास्ते का कटाव होने पर ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ते पर अस्थाई पाइप डालने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पाइप डालकर रास्ता सुचारू कराया। पिछले दिनों बारिश के दौरान कोसी पार गांव महुवाडाली में रास्ते का कटाव होने से ग्रामवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ऋचा सिंह ने एडीओ पंचायत सतीश सैनी को निर्देशित किया। जिस पर संबंधित विभाग की ओर से पाइप डालकर रास्ता सुचारू किया गया। संवाद