फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएचसी शक्तिफार्म में महिला चिकित्सक की तैनाती का फिर बदला आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में महिला चिकित्सक की तैनाती का आदेश का फिर बदल दिया है। अब पीएचसी शक्तिफार्म में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को डॉ. संदीप कौर, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को डॉ. जेबा मोईन और शनिवार को डॉ. नेहा सिद्दीकी महिला मरीजों को परामर्श देगी। इससे पहले 13 मई को सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने तीन महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा सिद्दीकी, डॉ. जेबा मोईन और डॉ. संदीप कौर को पीएचसी शक्तिफार्म में रोटेशन के आधार पर सप्ताह में दो-दो दिन सेवाएं देने का आदेश जारी किया था। फिर, 30 मई इसे बदलकर डॉ. संदीप कौर को नियमित रूप से सातों दिन सेवा देने का आदेश दिया। 31 मई को सीएमएस कुलदीप यादव ने इसे दोबारा बदलते हुए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को डॉ. संदीप कौर, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को डॉ. जेबा मोईन और शनिवार को डॉ. नेहा सिद्दीकी को पीएचसी शक्तिफार्म में सेवा देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें