फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पालिकाध्यक्ष ने लकड़ी मंडी में कराई सफाई

Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पालिकाध्यक्ष हाजी मो. नौशाद सम्राट बुधवार को लगभग 30 सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर लकड़ी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने गोला मंडी, साल मंडी आदि स्थानों पर खड़े रहकर सफाई कराई। इस दौरान चेयरमैन ने कहा पालिका की ओर से प्रत्येक दिन कूड़ा वाहन उनके घरों एवं प्रतिष्ठानों के आगे से गुजरता है। कूड़ा वाहनों में कूड़ा डालकर लोग नगर को गंदा होने से बचा सकते हैं। इस अभियान में नगर के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। वहां ईओ शाहिद अली, सभासद अलाउद्दीन, पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र राही, मुईनुद्दीन, आलोक कुमार, शेखर, राजन, रविंद्र कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें