जसपुर। नगर पालिका परिषद का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके बनने से लोगों को पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। दीपावली के बाद पालिका कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने की उम्मीद है। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तत्कालीन पालिका प्रशासन और बोर्ड सदस्यों ने लपकना पुल के पास नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 1.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद करीब चार बीघा भूमि पर भवन का निर्माण पूरा हो गया है। पार्किंग, मीटिंग हॉल और सड़क समेत नौ कमरे तैयार हैं। पार्क बनाने की भी योजना है। कुछ छोटे काम शेष हैं, जो महीने के अंत तक पूरे होने की उम्मीद है। नए भवन में पालिका के कूड़ा वाहनों समेत अधिकारियों और नागरिकों के वाहन खड़े हो सकेंगे। साथ ही पुराने रजिस्टर और फाइलों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। संवाद