फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पशु क्रूरता में दोषी संस्था का नगर निगम ने निरस्त किया ठेका

Fri, 24 Feb 2023 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु क्रूरता करने वाली संस्था का नगर निगम ने निरस्त किया ठेका
विज्ञापन

- भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की ओर से संस्था है ब्लैक लिस्टेड
- अब कुत्तों की नसबंदी के ठेके के लिए नगर निगम निकालेगा दोबारा टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कुत्तों की नसबंदी का ठेका लेने वाली संतुलन जीव कल्याण समिति को नगर निगम ने ब्लैक लिस्टेड कर ठेका निरस्त कर दिया है। अब एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) के लिए नगर निगम दोबारा टेंडर निकालेगा। उसके बाद ही रुद्रपुर में कुत्तों की नसबंदी शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी का नगर निगम की ओर से संतुलन जीव कल्याण समिति को ठेका दिया गया था। संस्था के खिलाफ सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्यूरिएलिटी टू एनिमल की सदस्य रुबीना ने शहरी विकास निदेशक और एनिमल एक्टिविस्ट प्रथम बिष्ट ने सीएम पोर्टल में शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर शहरी विकास निदेशक ने 16 जनवरी को नगर आयुक्त को नोटिस जारी कर संस्था के खिलाफ बिना जांच पड़ताल कर अनुबंध करने का जवाब मांगा था। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर संस्था के खिलाफ जांच कराई। जांच में संस्था राजस्थान में पशु क्रूरता करने में दोषी पाई गई है। इसके आधार पर नगर निगम और संस्था का अनुबंध निरस्त कर दिया है। संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर भविष्य में कभी भी इनको टेंडर नहीं दिया जाएगा। अब नए सिरे से कुत्तों की नसबंदी करने का टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें