रुद्रपुर। अटरिया मंदिर में माता के दर्शन के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग मेले में दुकानों से खरीदारी कर रहे हैं।
15 अप्रैल तक चलने वाले मेले में 90 दुकानेें लगी हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास से आए लोग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले में जुट रहे हैं। गर्मी से मेले में सुबह-शाम भीड़ दिख रही हैं। मेले में इस बार भोजन सामग्री के स्टाल कम लगे हैं। इसके पीछे का कारण रसोई गैस के संकट को माना जा रहा है। मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगे हैं। आने वाले दिनों में लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ ही अग्निशमन दल तैनात किया गया है।