मझोला। खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बृहस्पतिवार को मझोला क्षेत्र में जलभराव का निरीक्षण किया। रघुलिया, वनगवां, हल्दीघेरा, दाहढांकी और जादोपुर गांव में बताया कि हल्दीघेरा में नदी एक जगह टूट गई थी, जिससे वनगवां, हल्दीघेरा और रघुलिया में जलभराव की स्थिति है। उन्होंने डीएम के अलावा सिंचाई विभाग और उत्तर प्रदेश केनाल विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। संवाद