काशीपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की बैठक सात दिसंबर को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के सभा कक्ष में होगी। ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से होने वाली बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से पहुंचने का आह्वान किया है।