फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: महापौर ने श्री श्याम होम्स कालोनी के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कहा- नहीं होगा अन्याय

Mon, 25 Aug 2025 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

महापौर विकास शर्मा ने श्री श्याम होम्स कॉलोनी का दौरा कर ध्वस्तीकरण के नोटिस से परेशान परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि किसी भी कीमत पर उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्ची को समझाते महापौर विकास शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर विकास शर्मा ने श्री श्याम होम्स कॉलोनी का दौरा कर ध्वस्तीकरण के नोटिस से परेशान परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि किसी भी कीमत पर उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। महापौर ने एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। आश्वस्त कराया कि यदि आवश्यक हुआ तो मामला सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाया जाएगा।

महापौर शर्मा को पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्होंने कॉलोनाइजर से प्लॉट खरीदकर दाखिल-खारिज और रजिस्ट्री कराई। यहां तक कि बैंकों से लोन लेकर मकान भी बनाए। अब अचानक आठ मकानों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। इधर, एसडीएम ने महापौर को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें