फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़कों और नाली निर्माण का मेयर ने किया शिलान्यास

Sat, 18 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर, वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर चार ट्रांजिट कैंप में सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर ने बताया कि वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर में क्षितिज राय के घर से शंकर गोलदार के घर तक 3.54 लाख से सड़क व नाली बनेगी। वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में 9.60 लाख और 7.62 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी। वहीं वार्ड नंबर चार ट्रांजिट कैंप में 7.99 लाख रुपये से सुकुमार के घर से श्रीकांत के घर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें