रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने 450 श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की। साथ ही सीएम स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मेयर ने कहा कि श्रमिक शहर की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज और शासन की जिम्मेदारी है। वहां पार्षद सुशील मंडल, पवन राणा, दलीप अधिकारी, तन्मय पंत आदि थे।