रुद्रपुर। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बहेड़ी-किच्छा रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी 37/4-5 परोही गांव स्थित समपार संख्या 33/बी को 23 नवंबर को बंद रखा जाएगा। शनिवार को जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया की बीसीएम मशीन से सावधिक ओवर हालिंग और रेल पथ मरम्मत के लिए 23 नवंबर को रात आठ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक और 24 नवंबर रात आठ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। समपार का वैकल्पिक मार्ग मंडनपुर समपार संख्या 30/बी से होगा। संवाद