फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका था, सांसें अभी चल रही थीं: परिजनों ने 108 से अस्पताल पहुंचाया, मगर...रुद्रपुर में मजदूर की मौत

Mon, 24 Aug 2026 12:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के रविंद्रनगर में 35 वर्षीय मजदूर अजय सक्सेना ने रविवार देर रात फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे सांसें चलते हुए उतारा और 108 से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने घर में फंदा लगाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर में रविवार देर रात मजदूरी करने वाले अजय सक्सेना (35) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो अजय फंदे पर लटक रहा था और उसकी सांसें चल रही थीं। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अजय की पत्नी मायके गई हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामा भरकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें