फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 से 20 तक होगी खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं

Fri, 11 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शेखर जोशी ने की। निर्णय लिया गया कि खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 15 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी जबकि चयन ट्रायल 12 सितंबर को होंगे। बीडीओ ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं 15 सितंबर को होंगी। इसके बाद ब्लॉक और विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 18 सितंबर से शुरू होंगी। बैठक का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशु देवी ने किया। इस दौरान बीईओ सत्येंद्र सिंह यादव, ब्लॉक खेल समन्वयक महेश रावत, सुनीता, डोरी लाल, युवा कल्याण प्रशिक्षक चंद्रिका फौगाट, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें