फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात और पुलिस ने सागौन के 5 गिल्टे सहित तीन तस्कर पकड़े

विज्ञापन
केलाखेड़ा में सागौन के गिल्टों के साथ गिरफ्तार तस्कर फोटो - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
केलाखेड़ा। जंगलात और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कर सागौन के पांच गिल्टों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम, बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज मनोहर चंद ने संयुक्त टीम के साथ गांव बेरिया दौलत निवासी सुभाष सरना उर्फ बादशाह के घर छापामार कर सागौन के पांच गिल्टे बरामद किए। इस दौरान तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन जंगलात और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांव बेरिया दौलत निवासी सुभाष सरना, बूटा सिंह, बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। रेंजर गौतम ने बताया कि सागौन के गिल्टों की कीमत दो लाख रुपये है। टीम में राजेश जोशी, हरीश गिरी, वीएस कैड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें