फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटभैये नेताओं से प्रदर्शन करवाकर खराब की जा रही है छवि : अरोरा

Fri, 06 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर सियासत गरमा रही है। देवभूमि रक्षा मंच की ओर से पुतला फूंके जाने के बाद विधायक शिव अरोरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि अवैध धार्मिक स्थल का निर्माण का मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों को उसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए थे। इस पर सील करने की कार्रवाई की गई थी। अब अवैध स्थल को शीघ्र ध्वस्त करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में लैंड जिहाद के नाम पर कोई भी धार्मिक संरचना के नाम पर निर्माण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुद को हिन्दू ह्रदय सम्राट कहलाने वाले आज अपनी खोयी राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं। वे छुटभैये नेताओं से प्रदर्शन करवा कर उनकी छवि को धूमिल कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति करने से बाज आएं। रुद्रपुर की जनता उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें