बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की गाइड टीम 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में प्रतिभाग कर लौट आई है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की नन्दिती चंद्रा, वंदना गोस्वामी, अन्नू रानी, अदिति पाल का चयन हुआ था। विद्यालय की गाइड कैप्टन रेखा उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तराखंड की टीम लखनऊ गईं थीं। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी ने छात्राओं को जंबूरी के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।