फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दूल्हा गायब: बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, युवती पक्ष ने रुद्रपुर कोतवाली में दी शिकायत

Sat, 21 Nov 2026 12:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

शादी से एक दिन पहले दूल्हा गायब हो गया, जिससे बरेली में बरात का इंतजार कर रहे युवती पक्ष में खलबली मच गई। युवती पक्ष ने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष को बुलाया और दोनों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

शादी की तैयारियां पूरी थीं, मेहमान बरात के स्वागत के लिए जुटे थे और दुल्हन दूल्हे के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन तय समय पर बरात नहीं पहुंची। वजह सामने आई तो दोनों परिवारों में खलबली मच गई।

शहर के प्रीत विहार निवासी युवक का विवाह बरेली की युवती से तय हुआ था। बृहस्पतिवार रात बरेली में शादी होनी थी। दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां पूरी कर ली थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात शादी से एक दिन पहले दूल्हा अचानक कहीं चला गया। स्वजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

उधर, बरेली में बरात का इंतजार कर रहे युवती पक्ष को जब दूल्हे के गायब होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। खुद को ठगा महसूस कर रहे युवती पक्ष के लोग गुरुवार देर रात रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और एसएसआइ खुशवंत सिंह को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को भी कोतवाली बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई।

युवती पक्ष का कहना था कि इस घटना से समाज में उनकी बदनामी हुई है। उन्होंने मामले में दूल्हा और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। जबकि दूल्हे के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्र को खोजने की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें